*अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग, जिला–ग्वालियर की कार्यवाही*
ग्वालियर आबकारी उपायुक्त शर्मा के निर्देशानुसार तथा
सहायक आबकारी आयुक्त, जिला–ग्वालियर * राकेश कुर्मी* के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शाम आबकारी बल के द्वारा सिटी सेंटर इलाके के महलगांव , सन वैली के सामने, तथा नाका चंदवादनी, और लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले तथा सड़क पर अवैध रूप से मदिरा पान कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई |जिसमें आरोपी गण के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)के तहत 4 प्रकरण एवं 36(अ) के तहत 8 प्रकरण कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए |
जिसमें कुल 12 ब. ली. मदिरा जप्त की गई।
उक्त कार्यवाही *आबकारी उपनिरीक्षक शिवा रघुवंशी, शुचि जैन आबकारी आरक्षक संजय भदौरिया, पंकज शर्मा, सुनील सिंह,ब्रजेश नागर, मनोज यादव, राघवेंद्र भदौरिया, राहुल त्यागी, मातादीन धाकड़, राधा दांगी, राधा चौहान, नीता राजावत* का महत्वपूर्ण योगदान रहा। _अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।_
*आबकारी विभाग के द्वारा चालू वर्ष में माह जनवरी से अक्टूबर तक कुल 971 प्रकरण पंजीबद्ध किए है|जिसमें 1283 ब.ली. देशी मदिरा,25815 ली. हाथ भट्टी मदिरा, 189220 कि.ग्राम लाहन, 1952 ब. ली.विदेशी मदिरा, 216 ब. ली. बीयर | इस प्रकार कुल 29267 ब.ली. अवैध मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 25911708रुपए है*
