hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking casibom giriş perabet holiganbet matbet grandpashabet deneme bonusu casibom giriş casibom vaycasino vaycasino giriş casibom meritking casibom casibom giriş meritking meritking giriş holiganbet cratosroyalbet realbahis realbahis giriş jojobet jojobet jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet cashwin esbet tambet casibom casibom giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş

रियल सिंघम दबंग सीएसपी नागेन्द्र शिकरवार मैं अपनी जान हथेली पर रखकर दबोचा हत्यारे को को

 

 

 

 

 

योगेश शर्मा सत्यमेव जयते

*अवैध संबंध तथा ब्लैकमेलिंग के कारण हत्या की घटना के आरोपी को मौके पर घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*

 

ग्वालियर। थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत रूपसिंह स्टेडियम के निकट गोली चलने की सूचना पर सीएसपी महाराजपुरा  नागेन्द्र सिंह सिकरवार मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक घायल महिला जिसकी बाद में शिनाख्त नंदिनी पत्नी गोटीराम केबट निवासी ग्राम कैरोनाधार, थाना लांच जिला दतिया के रूप में हुई जो गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति महिला के पास अवैध देशी कट्टा के साथ बैठा हुआ था जो कट्टे से स्वयं को गोली मारने तथा मौके पर उपस्थित आम नागरिकों की भीड़ पर एवं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर भी गोली चलाने की कोशिश में था।

 

मौके पर उपस्थित दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ तथा पूर्ण व्यावसायिक रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से ही आरोपी को उपस्थित बल की मदद से मय फायर आर्म्स के हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये आरोपी की पहचान अरविन्द परिहार पुत्र राजेन्द्र उम्र 33 साल निवासी पिछोर जिला ग्वालियर के रूप में हुई। आरोपी को उक्त परिस्थिति में हिरासत में लेने के लिए टीयर गैस सेल एवं आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और व्यावसायिक दक्षता के साथ साहसिक कार्य का परिणाम यह रहा कि न तो आरोपी को स्वयं की क्षति पहुंचाने का न ही आमजनता या पुलिस पार्टी पर हमला करने का मौका मिला। पुलिस की उक्त कार्यवाही को मौके पर उपस्थित मीडिया द्वारा रिकॉर्ड किया गया तथा मौके पर उपस्थित मीडिया तथा आमजनता द्वारा पुलिस के कार्य की काफी सराहना की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के कारण घटना में घायल श्रीमती नंदिनी को सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान द्वारा पुलिस वाहन से जेएएच स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

 

घटना की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अरविन्द परिहार पूर्व से ही विवाहित है तथा उसके दो बच्चे हैं जो अपने दादा-दादी के साथ पिछोर में निवासरत् हैं। इसी प्रकार घटना में मृतक नंदिनी भी पूर्व से विवाहित होकर लगभग 8-9 साल के एक बच्चे की माँ है। वर्ष 2022-23 में नंदिनी परिहार की जान पहचान आरोपी अरविन्द परिहार से हुई तथा दोनों ही अपने परिवारों से पृथक-पृथक रहकर मुरार तथा सिरोल थाना क्षेत्र में ऑरेंजवुड में किराये के मकान में साथ में दो से तीन वर्षों तक रहे हैं।

 

आरोपी द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह भी बताया गया है कि उसने बिना परिवार की जानकारी के मुरार आर्य समाज मंदिर में वर्ष 2023 में शादी भी कर ली है, बिना पति-पत्नी से तलाक लिये लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी के बीच वर्ष 2023 से लगातार झगड़े और विवाद हुए तथा नंदिनी के द्वारा अरविन्द पर थाना सिरोल में 03 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में 01 प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।

पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक नंदिनी अपने पति के अलावा छोटू केबट, निमलेश सेन तथा फिरोज खान के साथ भी लिवइन में रह चुकी है तथा मृतक नंदिनी के द्वारा दतिया निवासी निमलेश सेन की वर्ष 2017 में थाना सिविल लाइन दतिया क्षेत्र में हत्या की थी जिसमें वह लगभग साढे चार साल जेल में सजा काटकर वर्ष 2022 में बाहर आई थी।

 

वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में यह आरोपी लगाते हुए कि अरविन्द ने उसे गाड़ी से कुचकर जान से मारने की कोशिश की है रिपोर्ट की, जिस पर थाना सिरोल में अरविन्द के विरूद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गय था। किंतु नंदिनी के द्वारा न्यायालय में यह शपथ पत्र देकर घटना से इंकार किया जिसके आधार पर आरोपी को जमानत का लाभ मिला। आरोपी लगभग 3 माह तक जेल में निरूद्ध रहा है। नंदिनी के द्वारा दर्ज कराये गये अन्य मामलों में भी स्वयं के साथ घटना न होने की कथन करने से राजीनाम के आधार पर दोषमुक्त हुआ है। जमानत पर वाहर आने के बाद आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान नंदिनी द्वारा आरोपी की सम्पत्ति हथियाने और अपनी पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने की बात सामने आई है।

 

उक्त रंजिश के कारण आज दिनांक 12.09.2025 को करीब सांय 04 बजे आरोपी द्वारा अवैध हथियार से हत्या करने की नियत से घटना कारित की है। घटना के आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं और एफएसएल टीम तथा पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में बारीकी से जांच करने के निर्देश दिये गये। उक्त घटना में साहसिक भूमिका निर्वहन करने के लिये सीएसपी महाराजपुरा, नागेन्द्र सिकरवार   विश्वविद्यालय सी एस पी हिना खान को पृथक से पुरस्कृत किया जाएगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *