hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet casibom bets10 extrabet royalbet süperbetin casibom giriş betcio jojobet giriş casibom milanobet piabellacasino betpas bahiscasino atlasbet betpas casinoroyal bahiscasino ngsbahis betplay holiganbet jojobet casibom holiganbet jojobet casibom vaycasino romabet

ग्वालियर में आज ‘धनवर्षा’! 2 लाख करोड़ के निवेश का ब्लूप्रिंट तैयार, अमित शाह खोलेंगे तरक्की का द्वार

Abhyuday Summit Gwalior : ग्वालियर/मनोज चौबे: अटल जी की कर्मभूमि ग्वालियर में उनकी 101वीं जयंती के अवसर पर ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ (Abhyuday Madhya Pradesh Growth Summit) का भव्य आयोजन होने जा रहा है. ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक समिट में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. यह समिट अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और औद्योगिक दृष्टि को समर्पित है.

2 लाख करोड़ का निवेश और रोजगार की गारंटी
इस समिट का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को निवेश और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है. आज के इस कार्यक्रम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों का भूमि पूजन, भूमि आवंटन और लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा. राज्य शासन का यह प्रयास एमएसएमई (MSME), महिला उद्यमिता और स्टार्टअप्स को नई उड़ान देने वाला साबित होगा.

समिट की प्रमुख हलचलें
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:50 बजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन के साथ होगी. सबसे पहले अतिविशिष्ट अतिथि अटल जी के जीवन और औद्योगिक नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इसके बाद मुख्य मंच पर पहुंचकर अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इस दौरान ‘कॉफी-टेबल बुक’ का विमोचन भी होगा, जो प्रदेश की औद्योगिक यात्रा को रेखांकित करेगी.

उद्योगपतियों का जमावड़ा और निवेश
समिट में देश के नामचीन उद्योगपति शामिल हो रहे हैं, जो ग्रीन एनर्जी, सीमेंट और फूड सेक्टर में निवेश करेंगे. इनमें जेके टायर के एमडी अंशुमान सिंघानिया, गोदरेज इंडस्ट्रीज के नादिर गोदरेज, टोरेंट पावर के जिनल मेहता और हीडलबर्ग सीमेंट के जयदीप मुखर्जी जैसे दिग्गज शामिल हैं. ये निवेश न केवल उद्योगों को गति देंगे बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे.

युवाओं से संवाद और ई-जीरो एफआईआर
रोजगार सृजन को केंद्र में रखते हुए समिट में उन उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने उच्च रोजगार पैदा किए हैं. इस दौरान अमित शाह और डॉ. मोहन यादव नवीन रोजगार प्राप्त युवाओं से सीधा संवाद करेंगे. एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रशासनिक सुधारों की दिशा में ‘ई-जीरो एफआईआर.’ (e-Zero FIR) का शुभारंभ किया जाएगा, जो आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा.

विकास का रोडमैप अभ्युदय समिट
‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास का एक रोडमैप है. अटल बिहारी वाजपेयी के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने की दिशा में यह समिट एक मील का पत्थर साबित होगी. 2 लाख करोड़ का निवेश और युवाओं के हाथों में रोजगार, मध्य प्रदेश को देश के औद्योगिक नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करेगा. आज ग्वालियर से निकलने वाला विकास का संदेश पूरे देश में गूंजेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *