hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service


योगेश शर्मा सत्यमेव जयते

अवैध शराब के खिलाफ विशेष मुहिम जारी आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई बड़ी मात्रा में गुड़ लहान व हाथ भट्टी मदिरा जब्त धारा 34 के तहत 8 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर ———
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत
गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग की टीम ने पनिहार क्षेत्र के नयागांव कंजर डेरा, बरई कंजर डेरा एवम आदिवासी मोहल्ला में दबिश दी गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुर्मी ने बताया कि
आबकारी बल की दबिश के दौरान लगभग 11हज़ार किलो गुड लहान व 60लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। इस कार्यवाही में जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 11लाख 12 हज़ार रु. है।
इस कार्रवाई के माध्यम से मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
इस करवाई में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी श्री रविशंकर यादव, आबकारी उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी , सुचि जैन तथा मुख्य आरक्षक महेंद्र सिंह गुर्जर, तथा आरक्षक रवि बघेल , सुनील सिंह, अशोक जाटव,एकल कुटे, नर्मदा, अंजू खोईया ,मातादीन धाकड़, आकाश माहौर* का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *