hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service

खनिज अधिकारी घनश्याम यादव की बड़ी कार्रवाई

योगेश शर्मा सत्यमेव जयते

खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई जारी 

 

गिट्टी व डस्ट के अवैध परिवहन में लिप्त 3

डम्फर जब्त

 

ग्वालियर  जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने शनिवार की रात छापामार कार्रवाई कर बिलौआ के समीप बिना रॉयल्टी के गिट्टी व डस्ट अवैध परिवहन करते मिले 03 डम्फर जब्त किए हैं।

जिला खनिज अधिकारी श्री घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि जब्त किए गए तीनों डम्फर पुलिस थाना बिलौआ की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश गौंण खनिज एवं अवैध परिवहन व भण्डारण नियमों के तहत अर्थदण्ड सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *