hacklink satın al

कंजरों को डेरे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

*अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग, जिला–ग्वालियर की कार्यवाही* 
ग्वालियर आबकारी उपायुक्त  संदीप के निर्देशन,सहायक आबकारी आयुक्त, जिला–ग्वालियर  राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर भीतरवार क्षेत्र एवं आंतरिक क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर चकमियापुर कंजर डेरा,गोहिंदा कंजर डेरा, गोलपुरा कंजर डेरा,करुआ, बसई कंजर डेरा घाटीगांव कंजर डेरा, हुकुमगड़, बेहट, हस्तेनापुर क्षेत्र में मय आबकारी बल के दबिश दी जहाँ भितरवार क्षेत्र में चकमियापुर कंजर डेरा,गोहिंदा कंजर डेरा, गोलपुरा कंजर डेरा,करुआ, बसई कंजर डेरा पर प्लास्टिक के नीले ड्रामो एवं जमीन पर बने गड्डों में कुल 6000 kg गुड़ लहान एवं अलग अलग स्थानो से प्लास्टिक की कट्टीयों में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई|आंतरिक क्षेत्र में घाटीगांव कंजर डेरा, हुकुमगढ़, बेहट, हस्तेनापुर क्षेत्र में 13 बोतल बियर, 37 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 200 kg गुड़ लहान बरामद हुआ|
मौके पर गुड़ लहान का सेम्पल लेकर शेष गुड़ लहान को फैलाकर नष्ट किया गया एवं मौके पर कीमती एक स्टील और एक लोहे की भट्ठीया बरामद की गयी |आरोपीगण के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क & 34(1)च के तहत कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए| नष्ट गुड़ लहान, हाथभट्टी मदिरा, देशी मदिरा एवं बियर तथा स्टील और लोहे की भट्ठीया का अनुमानित मूल्य लगभग 6,60,000/रु है।
उक्त कार्यवाही में वृत भितरवार एवं आंतरिक क्षेत्र प्रभारी द्वारा कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

उक्त कार्यवाही **ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा, शिवा रघुवंशी,रवि सिसोदिया, आदित्य विवेक सिंह तथा मुख्य आरक्षक सुरेश पारासर आरक्षक उत्तम दीक्षित, अशोक शर्मा,रवि कुमार बघेल, कपिल गुगनानी,राजेद्र जोनवार,उदयवीर गुर्जर,मनोज यादव,राहुल त्यागी,चेतन जयंत, मातादीन धाकड़, राघवेंद्र भदोरिया, पुष्पेंद्र, नवल वर्मा,राधा चौहान, नीतू राजावत ** का महत्वपूर्ण योगदान रहा। _अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *