hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service

एक्शन मूड में आबकारी विभाग

 

 

 

 

 

 

योगेश शर्मा की कलम से

*लगातार कार्यवाही का दौर चालू आज फिर कंजरों के डेरे पर आबकारी विभाग ने दी दविस*
आज दिनाँक 09-11-2024 को ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त, जिला–ग्वालियर श्री राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाया गया जिसमें विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा की सूचना पर मोहनपुर कंजर डेरा में आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई। इस दविस में आबकारी विभाग टीम ने दबिश के दौरान लगभग 3000 kg गुड लहान,28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया वही इस पूरी कार्यवाही में जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 310000 रु. है। इस पूरी कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

उक्त कार्यवाही में मौजूद रहे आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर यादव, विवेक पटसरिया, सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी तथा आरक्षक उत्तम दीक्षित, पंकज शर्मा, सुनील सिंह,ब्रजेश नागर, प्रदीप हिंडोनिया,दीपक शुक्ला, राधा दांगी, राधा चौहान, विनीता कुमारी, प्रियंका जाटव* का महत्वपूर्ण योगदान रहा। _अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *