hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş

सामने बैठे थे मोदी, तभी सस्ते तेल पर ऐसा क्या बोल गए पुतिन? ट्रंप के पैरों के नीचे से खिसक जाएगी जमीन

भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने रूसी कंपनियों को न्यौता देते हुए कहा आइए और भारत में बनाइए। भारत के साथ साझेदारी कीजिए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने पीएम मोदी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक कुछ ऐसे बयान दिए जो हैरान करने वाले हैं। आप जानते ही हैं कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने भारत और रूस पर भयंकर दबाव बना रखा है। रूस पर सेंशंस लगाए गए हैं तो भारत पर टैरिफ थोप दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद पुतिन ने सबके सामने पहले तो भारतीय रुपए पर बड़ा ऐलान कर दिया और उसके बाद जाते-जाते सस्ते तेल पर भी तीखा बयान दे गए। पुतिन ने भयंकर वैश्विक दबाव के बावजूद पीएम मोदी के सामने ऐलान कर दिया कि हम बिना रोक-टोक भारत को सस्ता तेल सप्लाई करते रहेंगे। पुतिन ने कहा कि रूस तेल, गैस, कोयला और भारत की एनर्जी के विकास के लिए हर जरूरी चीज का एक भरोसेमंद सप्लायर है। हम तेजी से बढ़ती भारतीय इकॉनमी के लिए तेल की बिना रुकावट शिपमेंट जारी रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम पर किसी दबाव का असर नहीं होगा।

भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने रूसी कंपनियों को न्यौता देते हुए कहा आइए और भारत में बनाइए। भारत के साथ साझेदारी कीजिए। पीएम ने कहा कि दोनों देश यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एफटीए के जल्द समापन के लिए कोशिश कर रहे हैं। भारत रूस INSTC, नॉर्दन सी रूट, चेन्नै व्लादिवोस्टोक कॉरिडोर के मामले पर नई ऊर्जा से आगे बढ़ेगे। दोनों देश प्रशिक्षण और कौशल पर भी काम करेंगे। छात्रों, स्कॉलर्स और खिलाडियों का आदान प्रदान भी बढ़ाया जाएगा। यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा, हम शातिपूर्ण और स्थायी समाधान के लिए सभी प्रयासों का स्वागत करते है। भारत हमेशा शांति के लिए योगदान देने को तैयार रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा। पहलगाम हमले का जिक कर इशारों इशारों में पाकिस्तान को आतकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और सास की एकजुटता पर संदेश दिया।

यूक्रेन जंग शुरू होने से पहले भारत का रूस से तेल इंपोर्ट केवल 2.5% था। लेकिन जंग के बाद यह 35% से भी ज्यादा हो गया है। पुतिन ने आगे कहा कि पिछले करीब 50 सालों से रूस भारतीय सेना को हथियार देने और उन्हें आधुनिक बनाने में मदद करता आया है। फिर चाहे वह हथियार एयर डिफेंस फोर्सेस के लिए हो, एविएशन के लिए हो या फिर नेवी के लिए। इसी के बाद पुतिन ने अचानक कहा कि मैं आपको बता दूं कि भारत और रूस के बीच अब 96% पेमेंट अपनी ही करेंसी में हो रही है। यानी रुपए और रूबल में डील चल रही है। अब पुतिन का यह बयान सुनकर डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *