
योगेश शर्मा सत्यमेव जयते
शिवपुरी में शुष्क दिवस पर आबकारी की धमाकेदार कार्रवाई: 37 प्रकरण दर्ज कर 28 आरोपी किए गिरफ्तार
शिवपुरी: शहर में आबकारी विभाग ने दशहरे के त्योहार और गांधी जयंती पर शुष्क दिवस के मद्देनजर कलेक्टर शिवपुरी श्री रविन्द्र कुमार चौधरी के द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के निर्देशों के पालन में जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के आदेश शिवपुरी जिले के सभी वृत्त प्रभारियों को दिए गए थे. शुष्क दिवस पर संपूर्ण शिवपुरी जिले मे सघन गश्त और क्षेत्र भ्रमण कर उल्लेखनीय कार्यवाहियां की गईं.
शिवपुरी वृत में कार्यवाही
डॉ तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त शिवपुरी में 12 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ़्तार कर 212 प्लेन देशीमदिरा, 20 पाव मसाला मदिरा और 48 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त
