hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş

केरल में एलडीएफ नेता पर हमले के आरोप में छह भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

केरल के तटीय जिले अलप्पुझा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के स्थानीय नेता पर हमला करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केरल के तटीय जिले अलप्पुझा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के स्थानीय नेता पर हमला करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना कथित तौर पर रविवार रात करीब 9.15 बजे हुई, जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय नेता रामजीत और उनके दोस्त रेनिथ, नीलमपेरूर पंचायत गए थे, जहां हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है।

पुलिस ने बताया कि रामजीत और उसके दोस्त रेनिथ की शिकायत के अनुसार छह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका, उनके लिए अभद्र का इस्तेमाल किया, रामजीत की पिटाई की और फिर उसके सिर पर लाठी से वार किया।

शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि हमला इसलिए किया गया क्योंकि वे पंचायत क्षेत्र में गए थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रामजीत का कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *